नई दिल्ली, जनवरी 15 -- दिल्ली जल बोर्ड ने शहर के कुछ इलाकों के लिए एक वाटर अलर्ट जारी किया है और बताया है कि अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर (जलाशय) और बूस्टर पम्पिंग स्टेशन के वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण कुछ इलाकों में 16 जनवरी (शुक्रवार) और 17 जनवरी (शनिवार) को पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इस दौरान या तो इन इलाकों में पानी नहीं आएगा, या अगर आएगा तो कम प्रेशर व कम समय के लिए आएगा। ऐसे में जल बोर्ड ने इन प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोरेज करके रखने व समझदारी के साथ पानी का उपयोग करने की सलाह दी है। इस दौरान डीजेबी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर के तीन इलाकों मुकुंदपुर झरोदा कलां, नाथूपुरा और प्रधान कॉलोनी इलाके में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं शनिवार को मुखर्जी नगर स्थित...