नई दिल्ली, फरवरी 26 -- दिल्ली के कुछ इलाकों में 27 और 28 फरवरी को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, सालाना होने वाली मरम्मत और साफ सफाई के काम के कारण इन दोनों ही तारीखों पर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। निवासियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पर्याप्त पानी जमा कर लें। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए जल टैंकर बुलाए जा सकते हैं।27 फरवरी को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी दिल्ली जल बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी में कहा गया है कि 27 फरवरी को राजोकरी, मैदानगबढ़ी और B-ब्लॉक ईस्ट ऑफ कैलाश, धोबी घाट गढ़ी जैसे इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में पानी या तो नहीं आएगा या प्रेशर बेहद कम रहेगा।28 फरवरी को इन इलाकों में...