दिल्ली के इंजन को लखनऊ की कमान... राजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश का बीजेपी पर तंज
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तंज कसते हुए भाजपा के भीतर नेतृत्व को लेकर अंदरूनी खींचतान का संकेत दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सत्ताधारियों की ओर से बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। लगता है कि 'लखनऊ-एक्सप्रेस' का इंजन फेल हो गया है, तभी दिल्ली के इंजन ने लखनऊ की कमान किसी और को सौंपने का अंदरूनी फैसला कर लिया है। अखिलेश ने आगे लिखा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस महज दिखावा है। असली खेल लखनऊ के इंजन को खटारा साबित करके स्थायी रूप से हटाने का है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब लखनऊ वालों की रक्षा कौन करेगा?राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर लगाए आरोप लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में हाल के घटनाक्रमों को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.