नई दिल्ली, जून 16 -- दिल्ली टैफिक पुलिस ने दिल्ली के आजादपुर मंडी और उसके आसपास के लिए इलाके के लिए लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि इन इलाकों में एक महीने के लिए ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि जीटी करनाल रोड के प्रभावित हिस्से में जानें से बचे और ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताए गए डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करे। इस एडवाइजरी के मुताबिक आजादपुर मंडी और उसके आस-पास ड्रेनेज की खुदाई और निर्माण कार्य आज यानी 16 जून से शुरू हो रहा है जो 15 जुलाई चक चलेगा। ऐसे में इस एक महीने इस इलाके में ट्रैफिक पर भी असर पड़ेगा। लोगों को इस दौरान ज्यादा परेशानी ना हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ सुझाव दिए हैं। एडवाइजरी के मुताबिक ड्रेनेज की खुदाई औऱ निर्माण कार्य हर रोज सुबह 6 बजे से शुरब हो जाएगा...