नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। आउटर रिंग रोड पर बाहरी दिल्ली के मुकरबा चौक और दक्षिणी दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर यातायात को सुगम बनाने के लिए दो बड़ी परियोजनाएं को मंजूरी दी गई है। इसे लेकर इन दोनों व्यस्त सड़क मार्गों पर ट्रैफिक संचालन और भी बेहतर हो सकेगा। मां आनंदमयी मार्ग पर आउटर रिंग रोड से महरौली-बदरपुर रोड तक करीब 5.5 किलोमीटर लंबा छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह करीब 12 चौराहों के यातायात को ऊपर से निकालते हुए उन्हें बाईपास करेगा। इसके अतिरिक्त, उत्तर पश्चिमी दिल्ली व बाहरी दिल्ली के व्यस्त सड़क मार्ग मुकरबा चौक पर मौजूदा छह लेन के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को बढ़ाकर 10 लेन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में गजब का चोर; बाइक चुरा वाट्सएप पर भेजा क्यूआर कोड, मांगे 10 हजारये फायदे होंगे * प्र...