नई दिल्ली, मई 13 -- दिल्ली के अलीपुर इलाके में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जीटी करनाल हाईवे पर शनि मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में एक 10 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल लोगों को पहले राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को आगे इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बागपत में आज से टोल टैक्स वसूली, देखें रेट ल...