देहरादून, मार्च 26 -- गढ़ी कैंट कोतवाली क्षेत्र स्थित रिसॉर्ट में शादी समारोह में शामिल होने आए दिल्ली के अफसर की पत्नी के सोने के दो कंगन चोरी हो गए। बंद कमरे से हुई इस चोरी के मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट केके लुंठी ने बताया कि नई दिल्ली के किदवई नगर पूर्व निवासी संजय त्यागी भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में वरिष्ठ लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 10 और 11 मार्च को देहरादून के पुनर्नवा वैलनेस रिसॉर्ट में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रुके थे। उन्हें रिसॉर्ट में कमरा नंबर 6011 और 6015 आवंटित किए गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी ने अपनी सोने की दो चूड़ियां उतारकर कमरे में रख दी थीं। शादी समारोह में शाम...