अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। टीएफआई के घटक दल उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा, जिसमें देशभर से लाखों शिक्षक भाग लेंगे। 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपना अव्यावहारिक और नीति के विपरीत है। जब टीईटी को आरटीई 2009 के तहत 2011 में लागू किया गया तो उससे पहले नियुक्त शिक्षकों पर इसे लागू करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो शिक्षक संसद की ओर कूच कर घेराव करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के हर ब्लॉक से तीन-चार बसें और आठ-दस कार...