दिल्ली की 92 कॉलोनियों और दर्जनों गांवों में रहने वाले लोगों को राहत, सरकार सुधारने जा रही एक 'गलती'
नई दिल्ली, जून 9 -- दिल्ली के यमुना नदी क्षेत्र की 92 अनधिकृत कॉलोनियों और दर्जनों गांवों में रहने वाले लाखों निवासियों को राज्य सरकार ने एक बड़ी राहत दी है और उनके घरों को ओ-जोन यानी यमुना नदी के किनारे पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी और रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी और बताया कि इन कॉलोनियों व गांवों को गलती से ओ-जोन में डाल दिया गया था, और अब उस गलती को सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बेहद संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा को लेकर मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बैठक की, जिसमें बिधूड़ी, तिवारी और प्रवीण खंडेलवाल समेत दिल्ली के कई सांसद शामिल हुए। तिवारी ने बताया कि गुप्ता ने अधिकारियों को इस गलती को सुधारने के निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.