नई दिल्ली, जून 23 -- दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक उन सभी झुग्गी बस्तियों के निवासियों को पुनर्वास का लाभ मिलेगा जो एक जनवरी 2025 तक बसी थीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षा में हुई दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) की 36वीं बोर्ड बैठक में ये फैसला लिया गया है। इस फैसले से यमुना किनारे बसीं 91 कॉलोनियो में रह रहे उन लाख लोगों को बड़ी राहत मिली हैं जिन पर बुलडोजर ऐक्शन का खतरा मंडरा रहा था।दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया था जल्द फैसला लेने का आदेश दरअसल ये कॉलोनियां यमुना के डूबक्षेत्र में बसी हुईं है। केंद्र सरकार ने इस कॉलोनियों के तोड़ने पर 31 दिसंबर 2026 तक रोक लगा दी थी। इस बीच दिल्ली...