नई दिल्ली, फरवरी 26 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शहर के लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए चांदनी चौक क्षेत्र में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड शिफ्ट करने के काम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह काम तो शुरुआत भर है, अभी हमें पुरानी दिल्ली में आगे ढेर सारे काम करने हैं। इस मौके पर उन्होंने शहर की 28 अन्य सड़कों पर भी लटकने वाले तारों को हटाकर जमीन के अंदर करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अगले 50 सालों के लिए शहर की बिजली की क्षमता को बढ़ाने पर काम कर रही है। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक टाउन हॉल बिल्डिंग को एक स्मारक के तौर पर फिर से बनाने की घोषणा भी की।28 सड़कों व गलियों को भी मिलेगी मुक्ति इस प्रोजेक्ट की शुरुआत के मौके पर गुप्ता ने कहा कि पुरानी दिल्ली इलाके की 28 सड़को...