नई दिल्ली, जून 25 -- दिल्ली सरकार शहरभर में 270 किलोमीटर सड़कों को रिपेयर करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने 657 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में व्यय वित्त समीति (ईएफसी) की बैठक में ये फैसला लिया गया। सरकार ने सड़कों के कायाकल्प के लिए इसी साल अक्तूबर तक की डेडलाइन तय की है। इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। सड़कें आधुनिक, टिकाऊ और सुरक्षित बनाई जाएंगी। बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को सड़कों के रिपयरिंग के दौरान काम की स्थिति जानने के लिए फोटोग्राफ भी अपलोड करने के भी निर्देश जारी किए हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि सड़कें 5 साल की वारंटी पीरियड के साथ बनाई जाएंगी। इस दौरान सड़क पर किसी तरह की खराबी आती है तो ठेकेदार जिम्मेदार होगा। सड़क पर गड्ढा होने पर ठेकेदार ही उ...