नई दिल्ली, जुलाई 1 -- अगर आप रोज दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम से परेशान रहते हैं, तो आने वाले समय में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। राजधानी के 25 सबसे व्यस्त कॉरिडोर पर ट्रैफिक सिग्नल हटाकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है। इसकी जगह 'Back-to-Back U-Turn Model' लागू किया जाएगा, जिससे वाहन बिना बार-बार रुकावट के आगे बढ़ सकेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब लोक निर्माण विभाग (PWD) चरणबद्ध तरीके से इसे लागू करने की तैयारी कर रहा है।क्या है Back-to-Back U-Turn Model? नई योजना के तहत जिन सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नल हटाए जाएंगे, वहां वाहनों को सीधे आगे बढ़ने दिया जाएगा। यदि किसी वाहन को दूसरी दिशा में जाना होगा, तो वह आगे बने निर्धारित यू-टर्न से घूमकर अपने रास्ते पर लौटेगा। इससे...