नई दिल्ली, जनवरी 28 -- राजधानी के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधरा राहत नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मंगलवार की तुलना में बुधवार को वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 266 दर्ज किया गया, जो शाम चार बजे घटकर 255 अंक पर पहुंच गया। हालांकि यह अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। मंगलवार को हल्की बारिश और तेज हवा के बावजूद प्रदूषण में खास सुधार नहीं हुआ था, लेकिन बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और हवा चलने से हालात बेहतर रहे। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे राजधानी का औसत एक्यूआई 255 रहा, जबकि मंगलवार को यह 336 दर्ज किया गया था। इसके बावजूद राजधानी के नौ निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया, ज...