नई दिल्ली, अगस्त 10 -- CM Rekha speaks on Delhi Lakshmi Yojana: रेखा सरकार दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने जा रही है। लेकिन इस स्कीम का लाभ दिल्ली की हर एक महिला को नहीं मिल पाएगा। सीएम रेखा ने विधानसभा में इसका जिक्र करते हुए इसके पीछे का कारण भी बताया। कारण बताने के साथ ही सीएम ने पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। रेखा गुप्ता ने दावा करते हुए कहा- आम आदमी पार्टी की सरकार ने 30 हजार से ज्यादा का घोटाला किया है, जिसका भुगतान आज दिल्ली की जनता को करना पड़ रहा है।आप सरकार ने 30 हजार करोड़ का घोटाला किया- रेखा गुप्ता सीएम रेखा ने विधानसभा में कहा- तुम्हारे हुए किए घोटाले, तुम्हारे किए गए कुकर्म इस दिल्ली को बैठाए हुए हैं। इसे खड़ा करने में समय लगेगा। 5100 करोड़ का हमने बड़ा बजट दिया है। 19 सीए...