राहुल मानव, दिसम्बर 9 -- दिल्ली नगर निगम ने सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण कार्य, प्रदूषण नियंत्रण और सड़कों से धूल प्रदूषण जैसे कार्यों के लिए नई मशीनें अपने बेड़े में शामिल की। निगम मुख्यालय में मंगलवार को 17 बैकहो लोडर और 2 सुपर सकर मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निगम के अनुसार मशीनों के शामिल होने से एमसीडी के बैकहो लोडर बेड़े की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। बैकहो लोडर की प्रति यूनिट लगता 33.28 लाख रुपये है। इसकी उपयोगी आयु दस वर्ष है। एमसीडी में सुपर सकर यूनिटों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इसकी लागत 214 लाख रुपये प्रति सेट है और इसकी उपयोगी आयु दस साल है। इस अवसर पर महापौर राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, निगम आयुक्त अश्वनी कुमार, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष सुंदर सिंह तंवर और पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.