नई दिल्ली, मई 11 -- राजधानी दिल्ली में रहने वाले बेघर और बेसहारा लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज 'अपना घर आश्रम' और दिल्ली सरकार की एक संयुक्त पहल के तहत दिल्ली में बेघर और बीमार लोगों को बचाने और उनकी देखभाल करने के लिए कई एम्बुलेंस और वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेखा गुप्ता ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य सड़कों पर रहने वाले उन लोगों को इलाज और रहने की जगह देना है, जो बीमार हैं और जिनका कोई सहारा नहीं है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कब से बंद हो जाएगा पिंक टिकट, मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड जरूरी सीएम ने कहा, "आज हमने 'अपना आश्रम' से एम्बुलेंस और वैन रवाना की है, जिनके माध्यम से शहर के बेघर और बीमार लोगों को बचाया जाएगा और आश्रम लाया जाएगा। वहां उनका इलाज और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.