नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- अमेरिका इस साल जुलाई में अपनी आजादी के 250 साल पूरे करेगा और इस ऐतिहासिक अवसर के जश्न अभी से शुरू हो गए हैं। इस दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत ने सर्जियो गोर ने उनके देश की आजादी के 250वें वर्ष के उत्सव (Freedom 250) की शुरुआत बुधवार को बेहद अनोखे अंदाज में की। नई दिल्ली में 'फ्रीडम 250' सेलिब्रेशन समारोह की शुरुआत करते हुए अमेरिकी राजदूत ने बुधवार को नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों और अमेरिका के प्रतिष्ठित प्रतीकों वाले ऑटो रिक्शा का अनावरण किया। हालांकि इस जश्न का मुख्य आकर्षण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें वाले ऑटो ही रहे। सर्जियों ने बताया कि अब ये ऑटो अगले कुछ दिनों तक शहर में घूमते हुए दिखाई देंगे। अमेरिकी राजदूत ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी। जि...