नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली, अमित झा Multi Utility Duct Delhi: राजधानी दिल्ली की सड़कें अक्सर किसी न किसी कारण से खुदी मिल जाती हैं। कभी पानी पाइल लाइन के लिए, कभी गैस तो कभी बिजली या अन्य के लिए। मगर सरकार ने अब खास इंतजाम किया है, ताकि लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाया जा सके। न केवल आम जनता को बल्कि निर्माण से जुड़े लोगों को भी। अब राजधानी में मल्टी-यूटिलिटी डक्ट (NUD) बनाए जाएंगे। सरल शब्दों में कहें तो एक ऐसा अंडरग्राउंड कॉरिडोर होगा, जिसमें बिजली केबल, पानी और गैस पाइपलाइन या अन्य जरूरी नेटवर्क बिछाए जा सकेंगे। सरकार ने यह निर्णय हाल ही में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया- मल्टी-यूटिलिटी डक्ट के बनने के कई फायदे भी गिनाए।बार-बार सड़क खोदने और उसकी मरम्मत करने की जरूरत कम हो जाएगी।यातायात मे...