नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- रिपोर्ट- राजन शर्मा, दिल्ली दिल्ली में मंगलवार को हुए एक बेहद दुखद हादसे में झील में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी दिल्ली स्थित संजय झील में मंगलवार शाम को हुआ। एक युवक वहां नहाने उतरा था, लेकिन गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। जिसके बाद युवक के साथ मौजूद उसके दोस्त उसे बचाने की कोशिश करते हुए झील में उतर गए। इसी दौरान तीनों दोस्त गहरे पानी में डूब गए और हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। शाम करीब साढ़े सात बजे हुए इस हादसे के बाद गोताखोरों ने तीनों के शव बाहर निकाल लिए। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय साहिल, 21 वर्षीय आशीष नौटियाल और 21 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है। तीनों की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम पसर गया। तीनों मृतक कल्याणपुरी के रहने वाले थे और पुलिस ने तीनों के शव क...