नई दिल्ली, मार्च 28 -- दिल्ली की एक शादी में मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खाने के इंतजाम को लेकर हुए झगड़े में 17 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक और नाबालिग घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बाहरी दिल्ली में शादी के दौरान खाने के इंतजाम को लेकर हुए झगड़े में चाकू लगने से 17 साल के एक लड़के की मौत हो गई, जबकि एक और नाबालिग घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे रानी बाग इलाके में हुई। मृतक की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है जो मोटर मैकेनिक का काम करता था। घायल नाबालिग की पहचान उसके दोस्त सन्नी के रूप में हुई है। दोनों रोहिणी के रहने वाले थे। यह भी पढ़ें- हर पैसे का हिसाब दिया जाएगा; CM रेखा गुप्ता ने कहा- विरासत में कर्ज मिला था पुल...