गाज़ियाबाद, अप्रैल 20 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार दोपहर हिंडन एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। मुख्यमंत्री कुछ देर वहीं रुकीं और इसके बाद अपनी निर्धारित उड़ान से कोलकाता के लिए रवाना हो गईं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहले से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का काफिला करीब ढाई बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। यहां जवानों ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों और अधिकारियों की नजरें भी उनकी ओर रहीं। एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट के कारण कुछ समय के लिए आम यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित की गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली की मुख्यमंत्री हिंडन से कोलकाता रवाना सुरक्षा कर्मियों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर रखा, जि...