मिर्जापुर, जुलाई 19 -- विन्ध्याचल। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को सपरिवार मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होने मां से देश व प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। वे दोपहर बाद 1:40 पर त्रिशक्ति मार्ग से गेट नम्बर एक पर पहुंची। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गर्भ गृह में पहुंचकर रेखा गुप्ता एवं पति मनीष गुप्ता ने विधिवत मां विंध्यवासिनी का चरण पूजन किया एवं पूजन के पश्चात गर्भगृह में सीएम ने अपेन पति को माला पहनाकर मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद विंध्य कॉरिडोर को देखा। यह भी पढ़ें- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वाराणसी पहुंचीं, हुआ स्वागत वहीं पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि मां व...