रामपुर, मई 30 -- दिल्ली की महिला का सफर के दौरान पद्मावत एक्सप्रेस से पर्स चोरी करने के मामले में जीआरपी ने एक चोर को पकड़ लिया। जीआरपी ने उसके कब्जे से 25हजार रूपए और पर्स के अंदर मौजूद सामान बरामद किया है। 18 अप्रैल को दिल्ली की डीडीए कॉलोनी फेस-1 निवासी नजमा बानो पद्मावत एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। वह कोच एस-7 में सीट संख्या पचास पर सवार थीं। यात्रा के दौरान जैसे ही उनकी ट्रेन रामपुर स्टेशन पर पहुंची तो उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स के अंदर 25 हजार की नगदी,मोबाइल,आधार कार्ड और अन्य जरूरी सामान मौजूद था। ट्रेन के मुरादाबाद से निकलने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने कोच में पर्स को तलाश किया मगर पर्स मिल नहीं सका। जिसके बाद ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर पहुंची तो उन्होंने जीआरपी दिल्ली में चोरी का केस दर्ज कराया। दिल्ली में ...