दिल्ली की महारैली में शामिल होने आज जाएंगे हेमंत सोरेन
रांची, अक्टूबर 29 -- रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन की ओर से एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा तय हो गया है। वह शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में नाम हटाए जाने और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में यह महारैली आयोजित की जा रही है। महारैली की तैयारियों को लेकर दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास और कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में विपक्षी दलों के नेता रैली की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। गठबंधन ने महारैली में बड़ी संख्या में लोगों को जुटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.