नई दिल्ली, जून 27 -- दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी की APMC (एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी) मंडियों को वाहनों की भीड़-भाड़ से मुक्ति दिलाने के लिए एक नई योजना बनाई है। इस दौरान MCD वहां माल ढोने वाले वाहनों के लिए मल्टी-लेवल डेक और अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा बनाने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि इलाके में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या को कम किया जा सके। दरअसल दिल्ली की सभी थोक मंडियों में बेतरतीब पार्किंग के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है, खासकर रात और सुबह-सुबह के समय, जब फल, सब्जियां, अनाज, फूल, मछली और पोल्ट्री लेकर सैकड़ों ट्रक सामान उतारने के लिए आते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए निगम के एक अधिकारी ने बताया, 'चूंकि मंडियों में आने वाले वाहनों को अक्सर सामान उतारने की जगह (अनलोडिंग बे) पर अपनी बारी का इं...