दिल्ली, मई 31 -- दिल्ली के बुध विहार फेज-दो में शनिवार तड़के कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे आसपास की कई झुग्गियों में फैल गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। बुध बाजार में लगी आग को लेकर जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे 'संडे बाजार' रोड पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि आग की सूचना मिलने पर हमने दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजीं। शुरुआत में आग कचरे तक ही सीमित थी जो तेजी से आसपास की 10 से 12 झुग्गियों में फैल गई। अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.