बेगुसराय, अगस्त 23 -- नावकोठी, निज संवाददाता। दिल्ली में एक सितंबर को प्रस्तावित बदलाव रैली की तैयारी को लेकर भाकपा अंचल परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को नावकोठी में हुई। अध्यक्षता पूर्व अंचलमंत्री सह पूर्व मुखिया गणेश महतो ने की। पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 12 वर्षों से संघ परिवार के इशारे पर भाजपा का शासन चल रहा है। इस दौरान विकास के बजाय राज्य और स्थानों के नाम बदलने पर जोर दिया गया। लाभ देने वाले सरकारी उपक्रमों को कॉरपोरेट मित्रों के हाथों सौंपा जा रहा है और देश की आर्थिक स्थिति जर्जर हो रही है। किसानों की जमीन छीनने की साजिश की जा रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा खोखला साबित हुआ है। उन्होंने एक सितंबर को दिल्ली में आयोजित बदलाव रैली में लोगों से अधिकाधिक संख्या में शामिल ह...