नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में लगातार बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार ने व्यापक और दूरदर्शी तैयारियां कर ली हैं। इस संबंध में बिजली वितरण कंपनियों के साथ पहले से समन्वय स्थापित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली को विकसित, आत्मनिर्भर और पर्यावरण के अनुकूल राजधानी बनाने के लिए सुदृढ़, विश्वसनीय और भविष्य के अनुरूप बिजली प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। सरकार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पारेषण और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाल ही में बिजली व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मौजूदा कार्यों और वर्ष 2029 तक की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ...