लखनऊ, जून 23 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। दिल्ली में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने से विमान संचालन में दिक्कत आ गई। इसके कारण जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की उड़ान को डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर दिल्ली में मौसम अचानक गड़बड़ा गया। इसके कारण जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से दोपहर 2:10 बजे दिल्ली पहुंचने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई-1848) को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। बल्कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमान को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया। विमान में 164 यात्री और 7 क्रू मेम्बर सवार थे।श्रीनगर से उड़ान भरने के बाद यह विमान दिल्ली पहुंचा, लेकिन खराब मौसम के कारण एटीसी से इसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, बल्कि लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। अपरा...