नई दिल्ली, अगस्त 1 -- दिल्ली में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार ने मुनक नहर से आने वाले पानी के लिए पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इससे मुनक नहर से होने वाली लीकेज एवं चोरी की घटनाएं लगभग समाप्त हो जाएंगी और दिल्ली को हरियाणा से छोड़ा गया पूरा पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पाइपलाइन हरियाणा सरकार की ओर से बिछाई जाएगी, जबकि इसका खर्च दिल्ली सरकार की ओर से उठाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पानी की आपूर्ति के लिए मुनक नहर प्रमुख स्रोत है। यहां से कच्चा पानी सीधे हैदरपुर जलशोधन संयंत्र में आता है और वहां से उसे शोधित कर लोगों के घरों में भेजा जाता है। इस पानी की आपूर्ति उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, बाहरी एवं दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों तक होती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून...