वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से अस्सी घाट पर हुई प्रभाती में दिल्ली की कलाकार नीलू वर्मा ने सुमधुर शास्त्रीय गायन किया। उन्होंने राग विभास के सुर लगाए। उनके साथ तबला पर श्रीकांत मिश्र ने संगत की। कलाकारों को प्रमाणपत्र व्यापारी संजीव मेहता ने प्रदान किया। आगतों का स्वागत संस्थापक सचिव डॉ.रत्नेश वर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...