बगहा, मई 10 -- दीपनारायण शर्मा नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज जंक्शन होकर पूर्णिया कोर्ट व सहरसा से आनंद विहार के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में अब कम समय में यात्रा पूरी होगी। रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों की टाइमिंग में संशोधन किया गया है।इसके मुताबिक पूर्णिया कोर्ट व आनंद विहार के बीच 2.30 घंटे की बचत होगी वहीं सहरसा व आनंद विहार के बीच एक घंटे कम लगेंगे। पत्र में कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह संशोधन किया गया है। गौरतलब है कि पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार जाने वाली 05579 ट्रेन पहले 32.30 घंटे लेती थी। अब 30 घंटे में यात्रा पूरी होगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली की दूरी ढाई घंटे घटी दो ट्रेनों के समय में संसोधन इसी तरह सहरसा से आनंद विहार जाने वाली 05575 ट्रेन 29 की 28 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। संशोधित समय पूर्णिया कोर्ट से 15 मई से ...