नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिल्ली पर्यटन और दिल्ली सरकार की ओर से कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 6 और 7 नवंबर को 'दिल्ली की दिवाली - सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली' उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के माध्यम से दीपावली के उत्साह को साझा करने के साथ सामुदायिक भागीदारी और राजधानी की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस उत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, मंत्री रविंद्र इंदर राज, सांसद हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली पर्यटन के प्रबंध निदेशक सुनील अंचिपक्का सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। आयोजन को राजधानी में दीपावली के सामूहिक उत्सव के रूप में तैयार किया गया है, जहां सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजन के विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को एक स...