बेगुसराय, फरवरी 3 -- बरौनी, निज संवाददाता। स्थानीय एपीएसएम कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय राजकुमार चौधरी मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को भव्य समारोह में समापन हुआ। मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच का मुकाबला दिल्ली व यूपी इलेवन के बीच खेला गया। दोनों ही टीम ने मैदान पर जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली की टीम के जर्सी नंबर 04 आकाश कुमार ने मैच के 30वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल करके बढ़त दिलाई। हालांकि, यह गोल यूपी एलेवन टीम के खिलाड़ी के द्वारा अति आत्मरक्षा के कारण हुआ।दोनों ही टीम किसी से कम नहीं था।मैच के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ी में कई बार तकरार भी हुआ लेकिन रेफरी की सक्रियता से पूरा मैच पूर्ण अनुशासन के बीच खेला गया। इस तरह दिल्ली की टीम ने यूपी इलेवन को 1-0 से हराया और चैम्पियन बनी। इससे पूर्व फाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.