नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- NDMC (नई दिल्ली नगर परिषद) ने 10 दिसंबर तक चार आवासीय कॉलोनियों को 'अनुपम कॉलोनी' के रूप में विकसित करने के लिए चुना है। इस दौरान यहां कचरे को चार श्रेणियों में अलग करने, स्थानीय स्तर पर कचरे का प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) करने और निवासियों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि चुनी गई कॉलोनियों में BKS मार्ग स्थित केंद्रीय सरकारी कर्मचारी आवासीय परिसर, वेस्ट किदवई नगर, सरोजिनी विहार और चाणक्यपुरी स्थित चाणक्य रेल एन्क्लेव शामिल हैं। 'अनुपम कॉलोनी' पहल का उद्देश्य बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि इसका मकसद आवासीय परिसरों के भीतर ही अलग किए गए गीले और बागवानी कचरे का प्रसंस्करण करना है, ताकि उसे दूर स्थित प्रोसेसिंग केंद्रों तक ले जाने की जरूरत न प...