रामनगर, जुलाई 22 -- रामनगर, संवाददाता। दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति रामनगर ने लखनपुर चुंगी पर विरोध प्रदर्शन किया। गृह मंत्री को इसके लिये जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई। बुधवार को लखनपुर चुंगी पर धरना प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह से दमन पर उतर आई है। बेरोजगारी और बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से युवा काफी निराश है। बावजूद इसके उनको सुनने की जगह लाठियां बरसा दी गई है। इसलिए शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने के साथ गृह मंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए। समाजसेवी तारा चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि छात्रों की समस्याओं पर उनसे संवाद करने के बजाए उनका भारी दमन किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज ओर पेपर लीक मामले को लेकर...