जमशेदपुर, जुलाई 25 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और डॉक्टरों पर लाठीचार्ज से एमजीएम मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन भी आक्रोशित है। गुरुवार शाम अस्पताल गेट पर प्रदर्शन कर छात्रों ने बल प्रयोग पर विरोध जताया। छात्रों ने बताया कि नीट में पेपर लीक और धांधली से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध जताना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। पुलिस के बल प्रयोग से जख्मी छात्रों को तत्काल चिकित्सीय सहायता मुहैया कराने के साथ हिंसात्मक कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इधर, आईएमएए जेडीएन के राज्य सचिव डॉ. राघवेन्द्र राठौर ने कहा कि नीट की परीक्षा में पारदर्शिता होनी चाहिए, ताकि वर्तमान में पेपर लीक से नीट परीक्षा के प्रति छात्रों का रुझान ...