नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- दिल्ली की एक अदालत ने कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली के एक मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को गवाह के तौर पर तलब किया है। इस बारे में 16 अक्टूबर को जारी किए अपने एक आदेश में, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह ने कहा, 'नोरा फतेही उर्फ ​​नौरा फतेही (जो तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह के तौर पर सूचीबद्ध हैं, यानी LW 3) को 2 नवंबर के लिए समन जारी किया जाए।' गवाहों को शुरुआत में 'LW' (लिस्टेड विटनेस) के रूप में चिह्नित किया जाता है, और अदालत में पेश होने के बाद वे अभियोजन पक्ष के गवाह (PW) बन जाते हैं। चंद्रशेखर के खिलाफ चल रहे इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। यह भी पढ़ें- ठग सुकेश के साथ रिलेशन की अफवाहों पर नोरा फतेही बोलीं, मुझे बताया गया था कि... इससे पहले अगस्त मे...