नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- - दिल्ली सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए - सांस्कृतिक कूटनीति, पर्यटन संवर्धन, अंतरराष्ट्रीय छात्र संवाद और शैक्षणिक आदान-प्रदान को मिलेगी गति नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की समृद्ध कला, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और शैक्षणिक क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इसके लिए सोमवार को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और दिल्ली सरकार के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में हुए इस एमओयू का मकसद सरकार और आईसीसीआर के बीच संस्थागत साझेदारी कर सांस्कृतिक और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद बढ़ेगा इस समझौते के तहत दिल्ली के कलाकारों को आईसीस...