नई दिल्ली, जुलाई 21 -- राजधानी दिल्ली में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन की वजह से माहौल बिगड़ा हुआ है। इसी बीच किसानों का हुजूम पंजाब से दिल्ली की ओर रवाना हो चुका है। किसान भारत-अमेरिका व्यापार समझौता का विरोध करने के लिए दिल्ली कूच कर गए हैं। हालांकि हरियाणा पुलिस ने उन्हें शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने हरियाणा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी की वे किसानों को महापंचायत से रोक रहे हैंपंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर भारी तैनाती किसानों के कूच को देखते हुए हरियाणा-पंजाब सीमा पर भारी तैनाती की गई है। घग्गर नदी पर भी पुल पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पंजाब के किसान 'देश बचाओ मोर्चा' के तहत किसान घाट पहुंचकर एक दिन की किसान महापंचायत करना चाहते हैं। किसानों का कहना है कि अमेरिका...