नई दिल्ली, मई 6 -- Delhi traffic update: न्यू रोहतक रोड पर पाइप लाइन बिछाने के काम की वजह से सड़क का एक लेन 30 जून तक बाधित जारी रहेगा। दिल्ली जल बोर्ड इस रोड पर कमल टी-पॉइंट से आनंद पर्वत गली नंबर 10 तक भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इस कार्य के चलते सड़क की एक लेन बाधित रहेगा।30 जून तक जारी रहेगा काम ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यह कार्य 30 जून तक जारी रहेगा। ऐसे में वाहन चालक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे के बीच कमल टी-पॉइंट से जखीरा फ्लाईओवर और आनंद पर्वत के बीच के मार्ग पर आवाजाही करने से बचें। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जखीरा फ्लाईओवर या पंजाबी बाग जाने वाले वाहन चालक कमल टी-पॉइंट से दायीं ओर स्वामी नारायण मार्ग लेकर पुरानी रोहतक रोड के जरिए जखीरा अंडरपास पहुंच सकते हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, 5 उड़ानें डायवर्ट...