नई दिल्ली, जून 3 -- आदिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जान भले ही आग की लपटों ने ली, पर घटना के बाद सामने आईं लापरवाहियों से साफ है कि इस तरह के हादसे को न्योता दिया गया था। जिस बहुमंजिला इमारत में 6 कमरों वाला स्टे चलाने की मंजूरी मिली थी, वहां चार गुना अधिक यानी 24 कमरों वाला होटल चलाया जा रहा था। फ्लरिश इन होटल में पास में मौजूद निजी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीज और इनके तीमारदार यहां रुकते थे। पीड़ितों में कई विदेशी भी शामिल हैं। होटल एक संकरे इलाके में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में किचन था। इसके अलावा कुछ लोग भी इसके अंदर पाए गए हैं। घटना में इतनी अधिक मौतों के लिए शुरुआती तौर पर तीन प्रमुख वजहें सामने आ रही हैं। यह भी पढ़ें- Malv...