नई दिल्ली, जून 3 -- दिल्ली के मालवीय नगर अस्पताल में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में कई विदेशियों समेत कुल 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मालवीय नगर के चार मंजिला होटल में गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। मैक्स में एक परिजन का इलाज कराने के लिए आए हुए लोग होटल में नाश्ता करने गए थे। हादसे के बाद होटल में ठहरे हुए लोगों के परिजन मैक्स अस्पताल के बाहर जुट गए। अस्पताल में कुल 39 लोगों को लाया गया था जिनमें 18 की मौत हो चुकी थी। दिल्ली के महावीर एनक्लेव निवासी प्रेम बंसल भी जब यहां पहुंचे तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बंसल ने बताया कि घटना में उनके बेटी-दामाद और उनके परिवार के 8 लोगों की एक साथ जान चली गई। प्रेम बंसल के दामाद विवेक अग्रवाल गुरु...