बलिया, जुलाई 23 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज के विरोध में तथा नीट पेपर लीक मामले में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय और विभिन्न तहसीलों में कांग्रेस व सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने नीट मुद्दे के साथ ही खाद-बीज के संकट तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली बिलों की अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर उनके प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम को दिया। उमाशंकर पाठक ने कहा कि दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज ने जलियांवाला बाग कांड को ताजा कर दिया है। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के समर्थन में उतरे सपा और कांग्रेसी इस दौरान राजन...