नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को 5 विधानसभा क्षेत्रों किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्रों की अवैध कॉलोनियों में 214.12 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं का मकसद बुनियादी ढांचे, सड़कों, गलियों और जल निकासी नेटवर्क को बेहतर बनाना है। इससे करीब 1.75 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।1.75 लाख लोगों को मिलेगा लाभ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत इन विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं के जरिए किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्रों की अवैध कॉलोनियों में जरूरी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने का काम किया जाएगा। इनसे लगभग 1.75 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।क्या बोलीं सीएम?...