नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- एलजी ने कम दोषसिद्धि दर पर जताई चिंता, बरी होने के मामलों की समीक्षा और गवाहों की समय पर पेशी सुनिश्चित करने के निर्देश नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

लंबित मामलों और अभियोजन की चुनौतियां दिल्ली की जिला अदालतों में 3,02,477 मुकदमे लंबित हैं, जबकि अभियोजन निदेशालय में लोक अभियोजक, अतिरिक्त लोक अभियोजक और सहायक लोक अभियोजक के 216 पद खाली हैं। मुकदमों के निपटारे में देरी और दोषसिद्धि की कम दर पर चिंता जताते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने अभियोजन व्यवस्था में सुधार, बरी होने के मामलों का विश्लेषण और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को दिल्ली सरकार के अभियोजन निदेशालय की समीक्षा बैठक में उपराज्यपाल ने कहा कि न्याय में देरी का मतलब न्याय से वंचित होना नहीं होना चाहिए। उन्होंने अनावश्यक स्थग...