नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के न्यायालयों में अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम लोगों का आना-जाना आसान होगा। दिल्ली परिवहन निगम ने इसके लिए दो बस सर्किट बनाकर शनिवार से इन पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शनिवार को कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग पर दिल्ली सरकार ने इन विशेष बस सेवा को शुरू किया है। इसमें एक सर्किट 12 मीटर लंबी बसों के लिए तैयार किया गया है। इस सर्किट में बसें मुनिरका से सुप्रीम कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट, हाईकोर्ट व अन्य न्यायालय होते हुए न्यू सीमापुरी तक पहुंचेगी और इसी रूट से वापसी करेंगी। इस रूट पर सुबह 7:20 बजे से दोनों ओर से बस सेवा शुरू हो जाएगी और बसें सुबह-शाम प...