हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- सरीला, संवाददाता। क्षेत्र के चंडौत गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्द हवाओं के बीच भव्य दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन अतिथि रामसहोदर नेता, कामता राजपूत, देवेंद्र राजपूत, ज्ञानसिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। गांव में दो दिवसीय दंगल के पहले दिन दो दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं। दंगल में मसगांव के लेखराज ने कानपुर के भीमकांत को कड़ी मशक्कत के बाद चित किया। शोभित गोरखपुर ने कैलाश रायबरेली को आखाड़े की धूल चटाई, लींगा के प्रीतम ने इंचौली के राकेश को हराया। मथुरा के वीरबहादुर और आगरा के बिच्छू बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बिच्छू ने विजय हासिल किया। कानपुर के राहुल ने मैनपुरी के जय को मात दी, चंडौत के सुनील ने राणा के दिलीप को चित किया। वही महिला पहलवान अंजू दिल्ली ने कोमल हरियाणा को कड़े स...