दिल्ली, अप्रैल 17 -- दुनिया में मची भीषण उथल-पुथल के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त होने पर तरनजीत सिंह संधू को बधाई दी है। ट्रंप ने भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूती देने के लिए पूर्व राजदूत तरनजीत संधू के योगदान की सराहना की और उनकी इस नई पारी के लिए सफलता की कामना करते हुए जमकर तारीफ की है।ट्रंप ने जमकर की तारीफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा दिल्ली के नए उपराज्यपाल बनने पर तरनजीत संधू को बधाई। ट्रंप ने कहा कि तरनजीत संधू एक अनुभवी राजनयिक और अमेरिका के पूर्व राजदूत के तौर पर अमेरिका और भारत के संबंधों को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। ट्रंप ने कहा कि दिल्ली की प्रगति के लिए नेतृत्व करने और वैश्विक संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी सफलता के लिए कामना करता हूं।11 मार्च को ली थी...